मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पद्मश्री अवार्डी श्री गुंदेचा और डॉ. व्यास

By Mukhyamntri .in Jun 5, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मोहन से वर्ष 2012 में पद्मश्री से सम्मानित शास्त्रीय गायक श्री उमाकांत गुंदेचा और वर्ष 2026 के लिए पुरातत्व विज्ञान क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित डॉ. नारायण व्यास ने सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट के दौरान डॉ. व्यास ने बताया कि उन्होंने पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के साथ भोपाल के निकट रायसेन जिले के प्रख्यात शैल चित्रकला स्थल भीमबैठका से संबंधित अनुसंधान के अलावा गुजरात में अहमदाबाद के पास रानी की वाव की ऐतिहासिक बावड़ी से संबंधित अनुसंधान में भी योगदान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुरातत्व क्षेत्र में किए गए अपने कार्यों से संबंधित प्रकाशन भी भेंट किए। इस वर्ष प्राप्त पद्मश्री सम्मान और प्रशस्त्रि-पत्र से भी अवगत करवाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री गुंदेचा से शास्त्रीय गायन की प्रस्तुतियों पर भी चर्चा की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *