मुख्यमंत्री डॉ. यादव हाटपिपल्या में भव्य तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

By Mukhyamntri .in May 29, 2025

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में बुधवार को हाटपिपल्या में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारम्‍भ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। तिरंगा यात्रा के साथ बजरंग चौराहा से कलश यात्रा का भी शुभारंभ हुआ।तिरंगा यात्रा हाटपीपल्या मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विशेष रथ में सवार थे। सभी धर्म और समाज के लोगों ने देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत होकर उत्साह पूर्ण माहौल में यात्रा में सहभागिता की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आपके लिए