मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थापना दिवस प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीकों का किया अवलोकन

By Mukhyamntri .in Nov 3, 2026

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय उद्यानिकी एवं कृषि प्रदर्शनी में जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने आधुनिक उद्यानिकी एवं कृषि तकनीकों एवं उत्पादों का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टॉल पर ऑटोमेशन, ड्रिप इरिगेशन, पीवीसी उत्पाद, हाईटेक टिश्यू कल्चर पौधे तथा विभिन्न बागवानी फसलों की उन्नत पौध प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विशेष रूप से लहसुन कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, टिश्यू कल्चर केले, आम एवं मौसंबी की उन्नत पौध सामग्री तथा हरदा-नर्मदापुरम क्षेत्र में बागवानी विस्तार की योजनाओं से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लहसुन कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की सराहना की इससे किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।

कंपनी के स्टेट हेड श्री वी. वी. डांगरिकर ने अतिथियों को मध्य प्रदेश में कंपनी द्वारा किए जा रहे कृषि एवं उद्यानिकी विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में श्री पंकज जायसवाल, एग्रोनॉमिस्ट श्री अजहर जैदी, इंजीनियर श्री प्रांजु सूर्यवंशी एवं श्री शुभम गोयल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आपके लिए